पटना , फ़रवरी 23 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 36.210 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01, अभिनव ने सोमवार को बताया कि21 फरवरी को जक्कनपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ट्रेन के माध्यम से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर तस्करी की योजना बना रहे है ।उक्त सूचना के आलोक meb एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
श्री अभिनव ने बताया कि इसी क्रम में चिरैयाटांड़ चेकपोस्ट के पास से 36.210 किलोग्राम गांजा एवं दो मोबाइल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित