पटना , मई 04 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 21.05 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को अगमकुंआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलाल छपरा मोड़ के पास से एक अभियुक्त रवि कुमार को 10.25 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में शनिवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एफसीआई गोदाम के पीछे से 10.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है ।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित