पटना , अप्रैल 03 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने 62.13 ग्राम अफीम बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी परिचय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध पटना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में गुरूवार को सुल्तानगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि महेश्वरी लेन महेंद्रु के पास एक मकान में किरायेदार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद- बिक्री की जाती है।प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित