पटना , फरवरी 16 -- बिहार में पटना जिले के आईआईटी-अम्हारा थाना से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 दानापुर अमरेन्द्र कुमार झा ने सोमवार को बताया कि रविवार को आईआईटी-अम्हारा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि रामतरी गांव में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है।प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त ठिकाने पर छापामारी की।

श्री झा ने बताया कि छापामारी के क्रम में अभियुक्त अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया तथा उसके घर से 500 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन गांजा काटने वाला कटर बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित