पटना , अप्रैल 06 -- बिहार में पटना जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने 492 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को मेहंदीगंज थानांतर्गत रानीपुर मोर्चा क्षेत्र में एक व्यक्ति आस्थानंद प्रसाद अपने घर से गांजा की बिक्री किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया।
श्री कुमार ने बताया कि गठित टीम ने छापेमारी के क्रम में अभियुक्त आस्थानंद प्रसाद को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 492 ग्राम गांजा तथा 11,500 रुपये बरामद किए गए हैं।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित