पटना , मई 12 -- बिहार में पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2.07 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 01,शिवम धाकड़ ने मंगलवार को बताया किसोमवार को खगौल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर दानापुर स्टेशन से मोती चौक की ओर आ रहा है।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन पर खगौल के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम दका गठन किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते उक्त स्थान पर छापेमारी की।इस दौरान 2.07 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाइल फोन के साथ अभियुक्त मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया गया।इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित