पटना , जुलाई 10 -- बिहार में पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को दीघा थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित