पटना , मई 16 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1.895 किलोग्राम गांजा एवं अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01,सुशील कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को नौबतपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति द्वारा अपने घर में अवैध शराब एवं गांजा का खरीद-बिक्री किया जा रहा है तथा उनके पास अवैध आग्नेयास्त्र भी होने की संभावना है ।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में नौबतपुर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

श्री कुमार ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते उक्त व्यक्ति के घर पर छापेमारी की।छापेमारी के क्रम में घर की तलाशी के दौरान एक राईफल, दो कारतूस एवं 1.895 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में संलिप्त अभियुक्त राम नरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित