पटना , मई 14 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1.648 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फुलवारीशरीफ 02), दीपक कुमार ने गुरुवार को बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि अकबरपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में अवैध शराब एवं गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है ।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में नौबतपुर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया ।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते उक्त व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर की विधिवत तलाशी के दौरान 1.648 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए जब्त किया गया तथा मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित