पटना , फरवरी 21 -- बिहार में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 दानापुर अमरेंद्र कुमार झा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात बिहटा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि यमुनापुर गांव स्थित बगीचे में कुछ व्यक्ति हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।प्राप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया।

श्री झा ने बताया कि गठित दल ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा एवं तीन कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान यमुनापुर गांव निवासी अनिश कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित