पटना , मई 02 -- िहार में पटना जिले की पुलिस ने हथियार के साथ आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)परिचय कुमार ने शनिवार को बताया कि पूर्वी क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों, मुख्यतः मालसलामी, खाजेकला एवं गौरीचक थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल दो पिस्तौल, चार देशी कट्टा, 17 कारतूस एवं 10 कट्टा निर्माण में प्रयुक्त बैरल (मिनी गन फैक्ट्री से संबंधित) बरामद किए गए हैं।
श्री कुमार ने बताया कि उक्त पुलिस कार्रवाई के दौरान आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित