पटना , मार्च 13 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को खाजेकला थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधी महाराज घाट के पास बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं।सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टा, 26 कारतूस, दो खोखा, छह मैगजीन, छह मोबाइल फोन, एक पिस्तौल कवर,26,050 रुपया समेत अन्य समान बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित