पटना , मार्च 03 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना के थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारिया ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर संगठित साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।जांच के क्रम में यह पाया गया कि ये लोग महानगर गैस कनेक्शन के नाम पर लोगों को एपीके फाइल भेजकर उसे डाउनलोड कराते थे तथा पांच-दस रुपये की छोटी राशि भेजने के बहाने पीड़ितों के बैंक खातों से अवैध तरीके से साइबर ठगी करते थे। इन लोगों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के एनसीआरपी पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

श्री धारिया ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गुलटन यादव,अरूण मंडल,पंकज कुमार मंडल और श्रीधर साहू के रूप में की गयी है।पुलिस ने उनके पास से 18 मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित