पटना , जून 01 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गरहुआ टोला में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि 28 मई को गरहुआ टोला में हथियार के बल पर लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद उनके निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर 31 मई को घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित