पटना , जनवरी 12 -- बिहार में पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मोहम्मद गांव में रविवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला की पहचान जहानाबाद निवासी माला देवी (40) के रूप में की गयी है।माला देवी का पति सुबोध शर्मा जानीपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा में होटल चलाता है।माला देवी रविवार को जहानाबाद स्थित अपने मायके से ससुराल बभनपुरा पहुंची थीं। माला देवी का शव उसके पति के होटल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्मस),पटना भेज दिया गया है। मामले की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम की मदद से शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित