पटना , जून 19 -- बिहार में पटना जिले के पंचरुखिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) रंजन कुमार ने बताया कि खरपर गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी रानी देवी घर में सो रही थी। इस दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिये बुलाया गया है। मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित