पटना , फरवरी 04 -- बिहार में राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01, सुशील कुमार ने बताया कि सिपारा बखानी मुहल्ला में एक महिला द्वारा कमरा बंद कर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कमरे से बाहर निकाला गया। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को बुलाया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान निशा देवी (20) के रूप में की गयी है। निशा की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित