पटना , मार्च 20 -- बिहार में पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित श्री छोटी देवी मंदिर से चोरी की गयी दो मूर्तियों को बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 16 मार्च को दानापुर थानांतर्गत श्री छोटी देवी जी मंदिर से दो पीतल की मूर्तियों की चोरी कर लिए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
श्री सिंह ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर उसके आवास से चोरी की गई दोनों पीतल की मूर्तियों को बरामद कर लिया गया है।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित