पटना, मार्च 15 -- बिहार में पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और ब्राउन सुगर बरामद कर एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि खगौल थाना क्षेत्र के नैनचक मुस्तफापुर गांव में कल्लू पासवान द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्लू पासवान के घर पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2.026 किलोग्राम हेरोइन और 2.82 किलोग्राम ब्राउन शुगर,एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2400 रूपया , एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 7.5 करोड़ रूपये आंका गया है। गिरफ्तार कल्लू पासवान से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित