पटना , मई 22 -- बिहार में पटना जिले के राजीवनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था 02, सुश्री दिव्यांजलि जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात राजीवनगर थानांतर्गत गांधीनगर के पास एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए राजीवनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापामारी की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि छापामारी के दौरान 748 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए मामले में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित