पटना , मार्च 22 -- बिहार में राजधानी पटना स्थित गांधी घाट/एनआईटी घाट पर रविवार को भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन विश्व जल दिवस, गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16-31 मार्च), बिहार दिवस एवं जल महोत्सव (08-22 मार्च 2026) के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) पटना के निर्देशानुसार गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत गंगा पूजन के साथ हुई, जिसमें विधिवत मंत्रोच्चार एवं श्रद्धा के साथ मां गंगा की आराधना की गई। इसके बाद सैकड़ों दीपों को प्रज्वलित कर घाट परिसर को अलौकिक प्रकाश से जगमगा दिया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आकर्षक हो उठा। गंगा आरती के दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में गंगा मैया के जयकारे लगाए, जिससे माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित