पटना , मई 29 -- बिहार में पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक घर से देशी कट्टा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 शिवम धाकड़ ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात में सूचना मिली थी कि दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति अपने घर में हथियार छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में दानापुर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित