पटना , फरवरी 18 -- बिहार में पटना जिले के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में डकैती की एक घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बुधवार को बताया कि 30 जनवरी 2026 की रात अगमकुंआ थानांतर्गत हाउसिंग कॉलोनी में डकैती की एक घटना घटित हुई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में कांड के सफल उद्भेदन के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं अनुसंधान के आधार पर उक्त डकैती की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों गोलु कुमार और आकाश कुमार को बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है।
श्री कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित