पटना , अप्रैल 02 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने चोरी की गई पांच स्कूटी एवं एक बाइक बरामद की है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 नगर, राजेश रंजन ने गुरूवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से पटना जिले के पीरबहोर एवं आसपास के थाना क्षेत्रों में बाइक एवं स्कूटी की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी।इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने बुधवार की रात छापामारी कर चोरी की घटना में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित