पटना , मार्च 21 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 02, दीपक कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात नौबतपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि परसा गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है।
प्राप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया।
श्री कुमार ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते उक्त व्यक्ति के घर पर छापामारी की।छापामारी के क्रम में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक मैगजीन एवं नौ कारतूस बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित