पटना , मई 22 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-02 आयुष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया किवरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना की निगरानी में ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को बख्तियारपुर थानांतर्गत एक व्यक्ति के पास अवैध आग्नेयास्त्र होने की सूचना प्राप्त हुई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें एक अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित