पटना , मई 05 -- बिहार में राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 191पीस नशीला इंजेक्शन बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने मंगलवार को बताया कि तीन मई को कंकड़बाग थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मलाही पकड़ी के पास नशीले इंजेक्शन का क्रय-विक्रय किया जा रहा है ।प्राप्त सूचना के आलोक में कंकड़बाग के थानाध्यक्ष एवं औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की।छापामारी के क्रम में 191पीस नशीला इंजेक्शन, 19, 500 नगद राशि एवं चोरी/स्नेचिंग के 20 मोबाइल के साथ चार अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ये लोग चोरी/स्नेचिंग किए हुए मोबाइल फोन के बदले भी नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित