पटना , जून 29 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर 28 जून को पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नौबतपुर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल को रोककर चालक की विधिवत तलाशी ली गई।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान चालक के पास से एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित