पटना , फरवरी 15 -- बिहार में पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 01, शिवम धाकर ने रविवार को बताया किशनिवार को बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ )और एवं डीआईयू पटनाद्वारा रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ अपराधियों द्वारा हत्या एवं डकैती की योजना बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के क्रम में अपराधिक योजना में संलिप्त छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, एक लैपटॉप एवं 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित