पटना , मई 22 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के दौरान कारतूस और गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-02 आयुष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया किवरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना की निगरानी में ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को सालिमपुर थानांतर्गत एक व्यक्ति के पास अवैध कारतूस होने की सूचना प्राप्त हुई। साथ ही संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा था।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसमें एक अभियुक्त के पास से सात कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया किएक अन्य कार्रवाई में एक दुकान पर छापेमारी के दौरान 22 ग्राम गांजा एवं 16 चिलम बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।दोनों मामलों में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित