पटना , जून 04 -- िहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को राजस्व कर्मचारी समेत दो लोगों को 45 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र निवासी और परिवादीप्रवीण कुमार सुमन ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी किराणा रणविजय गोपाल, राजस्व कर्मचारी, मैनपुरन्दा पंचायत, प्रखण्ड- फुलवारी शरीफ और दलाल गुड्डू कुमार के द्वारा उनके प्लॉट से 100 मीटर दूर स्थित मुख्य सड़क पर चार घर का अवैध अतिक्रमण हटाने संबंधित रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है।ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता श्रीमती रिशिता स्नेह के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राणा रणविजय गोपाल को 35 हजार रुपया एवं दलाल गुड्डू कुमार को दस हजार रूपया रिश्वत लेते हुए पटना स्थित मैनपुरन्दा पंचायत भवन से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित