पटना , मई 10 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फतुहा-01,अवधेश कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार पटना जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान शनिवार को नदी थाने के द्वारा की गई कार्रवाई में 7.54 ग्राम स्मैक, 33,330 नगद एवं दो मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार की देर रात कच्ची दरगाह पीपापुल के पास छापेमारी कर 12.10 किलोग्राम गांजा के साथ दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में नदी थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित