पटना , जून 29 -- बिहार में पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 27 जून को कोहवां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसी दौरान एक घायल व्यक्ति थाना पहुंचा, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी राइफल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया। घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित