पटना , जुलाई 08 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड मामले में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने बुधवार को बताया कि 19 अप्रैल 2026 को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित अलंकार ज्वेलर्स में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सोने और चांदी के आभूषण लूट लिये थे। इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के दौरान तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अब तक 1737 ग्राम लूटे गये चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल , तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किये जा चुके हैं।
सुश्री शैलजा ने बताया कि मामले में अब तक कुल नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित