पटना , जुलाई 12 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में घर में चोरी के दो मामलों का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आठ जुलाई को पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर घर में चोरी की घटनाएं हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) एवं पत्रकारनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी के पांच मोबाइल फोन, 2,160 रुपये नकद, दो-दो रुपये के 127 सिक्के, कपड़े, एक कैमरा, एक रिक्शा तथा घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित