पटना , मई 15 -- बिहार में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02 दानापुर, अमरेन्द्र कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार को बिहटा थानांतर्गत बिहटा चीनी मील स्टेशन रोड के आस पास कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी छिपे अपने घर पर अवैध गांजा का कारोबार करने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, पटना के निर्देशन में बिहटा के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

श्री झा ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में दो अभियुक्तों को 420 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित