पटना , मई 19 -- बिहार में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-02) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मनेर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 759 ग्राम गांजा, 52 पीस चिलम और 48 पीस गोगो बरामद किया है। मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित