नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उत्तर प्रदेश में वृंदावन में नाव दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

श्री पटनायक ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, "वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुई उनकी दुखद मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं उन लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"गौरतलब है कि वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। वहीं 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं को बचा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित