अलवर , सितम्बर 01 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को बुटोली गांव में बोरवेल में गिरे नौ वर्षीय बालक काे छह घंटे चले अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया है।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। बालक को निकालने के बाद बड़ौदामेव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार बालक पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन बोरवेल में गिरने के कारण उसे हल्की चोट लगी है। उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि बुटोली गांव में एक बच्चे के खुले बोरवेल में गिरने की सूचना मिली जिस पर वह खुद मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य मुस्तैदी से चलाया गया। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों ग्रामीणों ने मिलकर अथक प्रयास किए।
करीब छह घंटे तक चले कठिन अभियान के बाद बाल भानु को बोरवेल से पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित