भरतपुर , सितम्बर 02 -- राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में कुंदेर गांव से दो हफ्ते से लापता किशोर का शव बुधवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंगली जानवरों द्वारा बुरी तरह से नोच दिये जाने से 23 अगस्त को लापता सोनू (18) का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। परिजनों ने 24 अगस्त को उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित