शहडोल , फरवरी 24 -- मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल 25 फरवरी 2026 को शहडोल स्थित पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल समारोह में स्वर्ण पदक एवं उपाधि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह सहित क्षेत्रीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित