नयी दिल्ली , जुलाई 5 -- उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने पंडवानी शैली की प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा, "पंडवानी की महान लोकगायिका तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।" तीजन बाई के सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी अद्वितीय वाणी, सशक्त प्रस्तुति और असाधारण कला के माध्यम से भारत की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा, विशेषकर महाभारत की अमर गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित