श्रीगंगानगर , दिसम्बर 06 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने पंजाब की तरफ से आ रही एक कार में सवार एक अधेड़ और युवक को गिरफ्तार करके उनसे 6.97 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीयत सिंह ने शनिवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रिछपाल कुम्हार (50) जॉनी (32) पंजाब में निकटवर्ती फाजिल्का जिले के अबोहर शहर से हेरोइन खरीद कर वापस आ रहे हैं। इस पर पुलिस नेे पंजाब सीमा पर पतली गांव के नजदीक अंतरराज्यीय मार्ग पर स्थित जांच चौकी पर शाम को उनकी कार को रोक लिया और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 6.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों हेरोइन के नशे करने के आदी हैं और पंजाब से हेरोइन लाकर सादुलशहर में बेचते हैं। इससे हुई कमाई से अपने नशे का खर्च निकालते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित