श्रीगंगानगर , अक्टूबर 07 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को देर रात पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार करके उसे 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ढील ने बुधवार को बताया कि पकड़ा गया युवक गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पंजाब के फिरोजपुर जिले में जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव मौजद्दीन का निवासी है। उसे उद्योग विहार पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमन घनघस ने पुलिस बल के साथ गंगनहर के लोहे वाले पुल के पास संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब एक करोड रुपए है। इस युवक को पंजाब के एक कुख्यात तस्कर ने हेरोइन देकर श्रीगंगानगर में स्थानीय तस्कर को आपूर्ति करने के लिए भेजा था, लेकिन मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस युवक के पास पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित