मोहाली , अगस्त 04 -- पंजाब सरकार ने प्रदेश की मंडियों और बाजारों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 40 करोड़ रुपये की मरम्मत अनुदान जारी की है।

जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि लंबे समय से बाजारों में आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से खराब शौचालयों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को बदलने, पेयजल टंकियों की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं में सुधार की मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब जारी की गई अनुदान से इन विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित