चंडीगढ़ , जुलाई 20 -- चंडीगढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान किया है।

आज यहां प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए. के. वाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का उद्देश्य पंजाब में एनडीए को मजबूत करना और राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए जनता के बीच जाएगी।

श्री वाजपेयी ने पंजाब सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार, नशा, कानून-व्यवस्था और आर्थिक सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों पर किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब पर कर्ज़ का बोझ सात गुना तक बढ़ गया है, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति लगातार कमजोर हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित