चंडीगढ़ , जून 01 -- पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोलहवीं विधानसभा के बारहवें सत्र का सत्रावसान कर दिया है।

सोमवार को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पंजाब विधानसभा की बैठक एक मई 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी थी। इसके बाद पंजाब के राज्यपाल ने 31 मई को जारी आदेश के तहत विधानसभा के बारहवें सत्र का सत्रावसान कर दिया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने के बाद राज्यपाल सत्रावसान की प्रक्रिया पूरी करते हैं। इसी क्रम में सोलहवीं पंजाब विधानसभा के बारहवें सत्र का भी समापन कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित