चंडीगढ़ , जनवरी 15 -- पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गुरूवार को श्री गुरु रविदास साहिब से संबंधित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में मीनार-ए-बेगमपुरा से तप स्थान को जोड़ने वाले नए पुल का नींव पत्थर रखा गया।
श्री रौड़ी ने बताया कि यह पुल पंजाब सरकार द्वारा लगभग पौने चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जो सदियों तक टिकाऊ रहेगा और संगतों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करेगा। इस पुल के निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से पूरा करवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व तप स्थान खुरालगढ़ साहिब में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस बड़े पर्व के मद्देनज़र सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करवाना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि संगतों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित