चंडीगढ़ , मई 12 -- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा मंगलवार को पंजाब के मोहाली में विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय पर की गई छापेमारी के संबंध में बयान जारी कर कहा कि ब्यूरो की ओर से सीबीआई को पूरा सहयोग दिया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में जांच जारी है। यदि इस जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का नाम सामने आता है, तो ब्यूरो की ओर से सीबीआई को पूरा सहयोग दिया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित