नयी दिल्ली , सितंबर 10 -- राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुलजार सिंह की आत्महत्या और नशाखोरी के मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि लोग राशन लेने की तरह 'चिट्टा' खरीदने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं।

श्री चड्ढा ने संवाददाताओं से कहा कि पंजाब में नशे की स्थिति ऐसी हो गयी है कि जिस तरह लोग राशन खरीदने या लेने के लिए कतार में खड़े होते हैं, उसी तरह अब 'चिट्टा' खरीदने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं। नशे की चीजें, खासकर 'चिट्टा', लोगों के घरों तक पहुंचायी जा रही हैं। हर गली, मोहल्ले, गांव और इलाके में नशा बेचा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित